संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश में दतिया उपचुनाव की गहमा-गहमी के बीच कांग्रेस खेमे से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अचानक सोशल मीडिया और अपने निजी संपर्कों से दूरी बना ली है। इस अप्रत्याशित कदम के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में सियासी अटकलों और चर्चाओं का बाजार बेहद गर्म हो गया है।

सोशल मीडिया और मोबाइल नंबर छोड़ा

News 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्विजय सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट का नियंत्रण पूरी तरह से अपने ऑफिस को सौंप दिया है। इसके साथ ही इस हैंडल का नाम बदलकर अब ‘Office of Digvijaya Singh’ कर दिया गया है। इतना ही नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने दो सक्रिय मोबाइल नंबरों में से अपना एक बेहद निजी मोबाइल नंबर भी अपने सेक्रेटरी के हवाले कर दिया है।

‘मैं जो भी करता हूं, मुंह पर करता हूं…’: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बेबाक अंदाज, सियासी गलियारों में हलचल

पार्टी में तल्खी या सोची-समझी रणनीति?

दतिया उपचुनाव के ठीक बीच में दिग्विजय सिंह के इस कदम को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के बीच इस बात पर मंथन जारी है कि क्या यह उनकी किसी नई रणनीति का हिस्सा है या फिर पार्टी के भीतर चल रही किसी अंदरूनी खींचतान का नतीजा।

बीजेपी ने कसा तंज- “दिग्विजय सिंह का दौर समाप्त”

इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता अजय यादव ने तंज कसते हुए कहा- “कांग्रेस पार्टी अब दिग्विजय सिंह से पूरी तरह किनारा करने लगी है। दतिया उपचुनाव में उन्हें बिल्कुल साइडलाइन कर दिया गया है, यहाँ तक कि पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकों और चुनावी रणनीति से भी उन्हें दूर रखा जा रहा है।”

मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्त चाल: अब तक 15% कम बारिश, 20 जुलाई के बाद बदल सकते हैं हालात

महज एक ‘प्रोपेगैंडा’ और पब्लिसिटी स्टंट

भाजपा प्रवक्ता ने आगे आरोप लगाया कि अपने कर्मचारियों को ट्विटर अकाउंट और मोबाइल सौंपना महज एक ‘प्रोपेगैंडा’ और पब्लिसिटी स्टंट है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह राजनीति में सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी में अब उनका दौर समाप्त हो चुका है। अब न तो प्रदेश की जनता और न ही खुद कांग्रेस के नेता उन्हें देखना या उनके ट्विटर संदेशों को पढ़ना चाहते हैं। इस बड़े घटनाक्रम के बाद अब सभी की नजरें कांग्रेस और खुद दिग्विजय सिंह के अगले कदम पर टिकी हैं कि वे बीजेपी के इन तीखे हमलों का क्या जवाब देते हैं।

पॉवर गॉसिप: प्रेशर के लिए ध्यानाकर्षण का शतक…चेयरमैन ने बिना बताए वापस बुलवा ली

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m