Another FIR Registered Against Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर एक और FIR दर्ज किया गया है। जंतर-मंतर प्रोटेस्ट (Jantar Mantar protest) के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट और बदसलूकी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दोनों कांग्रेस सांसदों के अलावा प्रदर्शन के दौरान मौजूद तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पिछले दो दिन में दो एफआईआर राहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ दर्ज किया गया है।

बता दें कि एक दिन पहले (6 अक्टूबर) ही दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन में धरने के मामले में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसे लेकर राहुल गांधी से सवाल किया गया तो उन्होंने बुधवार को हा किमेरे खिलाफ 45 एफआईआर है, मेरा लक्ष्य 100 केस का है. एफआईआर मेरे लिए मेडल है।

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त यानी सीईसी ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) को हटाने की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक लगातार प्रदर्शन कर रही है। 6 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक ने आकाशवाणी भवन के पास प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के अगले दिन 7 अक्टूबर बाद कांग्रेस ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया था। जनपथ पर सागर रत्ना रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों ने करीब 1:30 घंटा लंच किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया था। लंच के बाद राहुल गांधी ने अचानक प्रोटेस्ट करने का ऐलान करते हुए जंतर-मंतर की ओर कूच कर दिया था। हालांकि पुलिसकर्मियों ने राहुल गांधी और कांग्रेस प्रोटेस्टरों को जंतर-मंतर से 100 मीटर पहले ही रोक दिया था। इसके बाद जमकर बवाल हुआ था। प्रियंका गांधी के साथ कई नेता इस दौरान सड़क पर लेट गईं थी। पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। अब पुलिस से मारपीट, सरकारी काम में बाधा, धक्कामुक्की और बदसलूकी के मामले में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

राहुल गांधी आज फिर करेंगे प्रोटेस्ट

वहीं आज फिर इंडिया ब्लॉक मुख्य चुनाव आयुक्त यानी सीईसी ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) को हटाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। इंडिया ब्लॉक में शामिल सभी पार्टियों के सांसद प्रदर्शन करेंगे। साथ ही सभी राज्यों में भी SIR को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

ज्ञानेश कुमार को मिलने वाली मौजूदा ‘Z+’ सुरक्षा को बढ़ाया गया

इसी बीच केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मिलने वाली मौजूदा ‘Z+’ सुरक्षा को और बढ़ा दिया है। उनके घर, दफ्तर और उनकी निजी सुरक्षा में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m