प्रदीप मालवीय, उज्जैन (उन्हेल)।उज्जैन के उन्हेल थाना क्षेत्र के गांव नागरी में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सरदार सिंह बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दो महिला आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गांव में जुलूस भी निकाला और आरोपी को सबक सिखाया।

दरअसल, उज्जैन के उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम नागरी में एक मामले में आरोपी के घर दबिश देने गई उन्हेल पुलिस की टीम पर आरोपियों ने पत्थरबाजी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी, एक महिला आरक्षक और एक आरक्षक घायल हुए थे। हमले के दौरान पुलिसकर्मियों की कॉलर पर भी हाथ डाला गया था। हमले में पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई थी।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सरदार सिंह बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांच अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m