कर्ण मिश्रा, गुना/ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आम आदमी ने चेतावनी दे डाली। सड़क न बनने पर वोट न देने की बात कह डाली। वहीं ‘वोट नहीं देंगे’ वाले बयान पर सिंधिया भी भड़क उठे। उन्होंने कहा कि यह भाषा मेरे साथ कभी उपयोग मत करना’। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को मध्य प्रदेश के गुना जिले के दौरे पर पहुंचे थे। वे जिले का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान गुलाबगंज क्षेत्र के नागरिकों ने मुलाकात कर क्षेत्र की सड़क समस्या को लेकर उन्हें आवेदन सौंपा था। इस बीच एक शख्स अपनी समस्या बता रहा था, तभी सिंधिया ने कहा कि तुम्हारी बारी भी आएगी।

ये भी पढ़ें: ‘छात्रों की गूंज’ पर सियासी घमासान! राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी का हमला, डेटिंग-प्रपोजल के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

इसके बाद एक आम आदमी ने कहा कि हाथ जोड़कर निवेदन है कि इस बार समय से पहले रोड बन जाए, नहीं तो वोट कोई नहीं डालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया भड़क उठे और उन्होंने कहा कि ये भाषा मेरे साथ कभी उपयोग मत करना। समझ गए। आप आकर निवेदन करो, मेरी जिम्मेदारी काम करना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m