देवरिया। जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां, रेलवे ट्रैक पर कपड़ा कारोबारी पिता-पुत्र के शव पड़ मिले। दोनों खरीदारी के लिए निकले थे और सुबह ही उनके शव मिले। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

खरीदारी के लिए निकले थे पिता-पुत्र

यह पूरा मामला जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र का है। जहां रेलवे ट्रैक पर कपड़ा कारोबारी श्रवण जायसवाल और राकेश जायसवाल का शव मिला। शुक्रवार शाम दोनों दुकान बंद कर समान खरीदने के लिए निकले लेकिन देर रात उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने पहले जान पहचान के लोगों से पूछताछ की उसके बाद पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: राहुल को भगवान परशुराम रूप में दिखाने पर बवाल, मंत्री दयाशंकर सिंह ने जताया कड़ा विरोध, कहा- पहले वो यह सिद्ध करें कि वह ब्राह्मण हैं या नहीं

रेलवे ट्रैक पर मिला दोनों का शव

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आई और छानबीन शुरू कर दी। देर रात पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि गौरीबाजार क्षेत्र में बुजुर्ग पेट्रोल पंप के पास रेलवे ट्रैक पर दो शव पड़े मिले हैं। जिसके बाद परिजन आनन फानन में मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव के कुछ ही दूरी से बाइक, पर्स, कपड़ा और मोबाइल बरामद किया।

READ MORE: CM योगी का ललितपुर दौरा आज, 1766 करोड़ में बने राजकीय मेडिकल कॉलेज का करेंगे लोकार्पण, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिलेगा बढ़ावा

छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है। यह हादसा या फिर साजिश इसकी जांच पड़ताल चल रही है। परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।