बदायूं। जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां करंट लगने से एक छात्र की मौत हो गई। घटना से परिनजों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
करंट लगने से छात्र की मौत
यह पूरा मामला जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र का है। जहां, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्र गगन की मौत हो गई। वह बुधवार दोपहर खेत की ओर गया था। इस दौरान वहां एक हाई टेंशन लाइन पेड़ से छू रही थी। गगन उसी पेड़ के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी।
READ MORE: मौत की ठोकरः साइकिल सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर उखड़ी सांसें, जानिए कैसे घटी दिल दहला देने वाली घटना
मामले की छानबीन जारी
परिजनों ने उसे आनन फानन में अस्पताल में एडमिट किया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनो ने बताया कि गगन सातवी कक्षा में पढ़ता था। बिल्सी कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन जारी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

