अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू. यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने डीडीयू जंक्शन पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी शुरू कर दी है. स्टेशन परिसर में बढ़ती भीड़ और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने के उद्देश्य से प्रशिक्षित स्टाफ की मदद से यह अभियान चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- RSS के लोग बात करें तो कहिएगा…गद्दार हैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह, राहुल गांधी का हमला, पासी समाज को दिया बड़ा मैसेज

आरपीएफ प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि स्टेशन के भीड़-भाड़ वाले स्थानों और व्यस्त क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अव्यवस्था या सुरक्षा संबंधी स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जा सके. ड्रोन तकनीक के उपयोग से स्टेशन परिसर की निगरानी पहले की तुलना में अधिक प्रभावी और तेज हुई है. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए आधुनिक तकनीकों का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- खिसियाइए आप लखनऊ में हैं! अखिलेश का बीजेपी पर निशाना, कहा- स्मार्ट सिटी’ के नाम पर उपहास का विषय बनी राजधानी

इसके साथ ही आरपीएफ ने यात्रियों से भी सतर्क रहने की अपील की है. वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए यात्रियों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, अपनी सेहत का ध्यान रखने तथा रेल प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें- 27 की जंग, पासी आएंगे संग! सामाजिक समीकरणों को साधने में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी ने महानायक वीरा पासी की मूर्ति का अनावरण कर दिया खास मैसेज

आरपीएफ की ओर से यात्रियों से यह भी अपील की गई है कि वे अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को दें और यात्रा के दौरान सतर्कता बनाए रखें. रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है.