बांदा। जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां, घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार
यह पूरा मामला जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के मुरवल इलाके में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
READ MORE: एक साथ तीन-तीन चिताएं… छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसे में मृत श्रमिकों का हुआ अंतिम संस्कार, शवयात्रा में उमड़ा गांव
छानबीन में जुटी पुलिस
कोचिंग से लौटी बेटी ने मां को खून से लथपथ देखा तो चीख-पुकार मच गई, जिसकी आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची बांदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
READ MORE: पटरी पर बिछ गई लाशें! पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार के अनुसार घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

