सतीश सिंह, लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने गुरुवार को राम मंदिर चंदा चोरी के कथित मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों ने राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी की है, उनके खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई कब होगी. या फिर छोटे लोगों पर ही कार्रवाई होगी. उन्होंने यह भी कहा कि बुलडोजर केवल मुस्लिम, दलित और पिछड़े वर्गों के लिए ही है.

इसे भी पढ़ें- कहीं LOVE का लफड़ा तो नहीं! कमरे में मिली युवक-युवती की लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटे कानून के रखवाले

राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा सरकारों पर कानून व्यवस्था को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में कानून को अपने हाथ में लिया जा रहा है और पुलिस खुलेआम लोगों पर अत्याचार कर रही है. उनका आरोप था कि संविधान को कमजोर करने की कोशिशें देशहित में नहीं हैं.

उन्होंने न्यायपालिका और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. गौतम ने कहा कि कई न्यायिक फैसलों को पढ़ने पर ऐसा प्रतीत होता है कि निर्णय दबाव में दिए गए हैं. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि आईएएस और पीसीएस अधिकारी भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं. चुनाव आयोग पर भी उन्होंने निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान जनता यह सब देख चुकी है.

इसे भी पढ़ें- कूड़े के ढेर, जाम नालियां, बदहाल सड़क… दुलहीपुर में सफाई व्यवस्था फेल, एक सफाईकर्मी के भरोसे पूरा गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि राम मंदिर की स्थापना के समय तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दलित होने के कारण आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि प्रधानमंत्री ने स्वयं मंदिर की आधारशिला रखी. उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम का इस्तेमाल केवल राजनीतिक सत्ता हासिल करने के लिए किया जा रहा है.

गौतम ने मंदिर निर्माण में कथित तौर पर 40 प्रतिशत कमीशनखोरी और चंदे तथा चढ़ावे में अनियमितताओं का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि चंदे के रूप में कितना सोना-चांदी आया और उसका रिकॉर्ड क्या है, इसकी पारदर्शी जानकारी सामने नहीं आई है. उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन भी नहीं किया गया और इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है.

इसे भी पढ़ें- कत्ल, कार्रवाई और कारावासः पत्नी की हत्या कर फरार चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार, जानिए प्रताड़ना से लेकर मर्डर तक की कहानी

राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण को लेकर अयोध्या जाने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को कथित रूप से हाउस अरेस्ट किए जाने के मुद्दे पर भी उन्होंने प्रदेश सरकार की आलोचना की. उनका कहना था कि भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों में सभी प्रोटोकॉल का पालन होता है, जबकि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को दर्शन और जांच के लिए जाने से रोका जाता है.

विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर बोलते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि अगले एक महीने के भीतर पार्टी का संगठन पूरी तरह तैयार हो जाएगा और डेढ़ महीने के अंदर जनता का घोषणा पत्र भी जारी कर दिया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 2027 में उत्तर प्रदेश को “योगी मुक्त” बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें- रफ्तार ने रोकी सांसेंः अनियंत्रित होकर पलटा सरिया से लदा ट्रक, 2 भाई समेत तीन मजदूरों की मौत, मंजर देख दहल उठे लोग

समाजवादी पार्टी के साथ संभावित गठबंधन और सीट बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर दोनों दल जल्द बैठकर रणनीति तय करेंगे. साथ ही उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा केवल चंदा ही नहीं, बल्कि अन्य दलों के नेताओं और पार्टियों को भी अपने साथ मिलाने का काम करती है.