लखनऊ. पीएम मोदी (PM Modi) को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के बयान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने करारा हमला बोला है. पंकज चौधरी ने एक वीडियो शेयर कर कहा, वीडियो गवाह है- जब देश के दुश्मनों की बात आती है, तो कांग्रेस की जुबान पर ‘जी’ और दिल में ‘आदर’ होता है. लेकिन देश का गौरव बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री जी को ‘आतंकवादी’ बोलते हैं.

इसे भी पढ़ें- गुमराह नहीं होना! ‘महिला आरक्षण बिल’ पर मायावती ने पार्टी नेताओं को दे डाली सलाह, इस चीज को न करने की दी सख्त हिदायत

आगे उन्होंने कहा, याद रखिए… जनता जनार्दन सब देख रही है. आपकी गालियों का कीचड़ जितना मोदी जी पर उछालेंगे, कमल उतना ही शान से खिलेगा. आतंकवाद के इन पैरोकारों को और भारत के प्रधानमंत्री को गाली देने वालों को यह देश कभी माफ नहीं करेगा. यह नफरत की दुकान अब बंद होने वाली है, क्योंकि देश जान चुका है कि कांग्रेस की नीति ‘बाँटो और राज करो’ के साथ-साथ ‘दुश्मनों को सम्मान और अपनों का अपमान’ करने की रही है.

इसे भी पढ़ें- शादी थी या मजाक! न आई बारात, न ही पहुंचा दूल्हा, इंतजार करता रह गया दुल्हन पक्ष, फिर जो वजह पता चली जानकर रह जाएंगे हैरान

खड़गे ने क्या कहा?

दरअसल, मल्लिकार्जुन खरगे तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर AIADMK के बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर सवाल उठा रहे थे. इसी बीच उन्होंने कहा कि ‘AIADMK, जो अन्नादुरै की तस्वीर लगाती है, वह कैसे मोदी के साथ जा सकती है जो एक आतंकवादी है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करते और ऐसा गठबंधन लोकतंत्र के साथ‑साथ अन्नादुरै, कामराज, पेरियार, कलैगनार और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को कमजोर करता है. हालांकि ये बयान सामने आने के बाद खड़गे ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने उन्हें कभी आतंकवादी कहा ही नहीं.

खरगे ने सफाई देते हुए कहा कि ‘पीएम मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा-धमका रहे हैं. असल मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं. मेरा मतलब ये है कि मोदी हमेशा धमकाते हैं. ED, I-T और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथों में हैं. वह परिसीमन को भी अपने हाथों में लेना चाहते हैं. इसलिए मेरा मतलब इस बात से था कि वह लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा-धमका रहे हैं. मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं.’