लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में एकजुट होकर 2024 के लोकसभा चुनाव से अच्छा प्रदर्शन करना है. जनता ने समाजवादी पार्टी की सरकार लाने का मन बना लिया है. चुनाव में समाजवादी समर्थक एक भी वोट घटने न पाए. एक भी वोट छूटे न. भाजपा की साजिशों से सावधान रहें. इस बार धोखा नहीं होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- वसूलों से भटकने वाले संगठन, जहां से…पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, आखिर कौशल किशोर ने किस पर साधा निशाना?
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के कुशासन, अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो गई है. जनता भाजपा को हटाना चाहती है. भाजपा सरकार में हर स्तर पर भेदभाव है. भाजपा के अन्यायी शासन के खिलाफ पीडीए एकजुट है. पीडीए की एकजुटता से भाजपा घबराई है. भाजपाई पीडीए के खिलाफ तरह-तरह की साजिश कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी का पीडीए प्रोग्रेसिव और डेवलपमेंट का है. यहां प्रेम, दया, अपनापन है. समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलती है. सभी का सम्मान करती है. समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि बूथों को मजबूत करें. जनता को समाजवादी पार्टी की योजनाओं के बारे में बताएं। सबके प्रति प्रेम, दया अपनापन का व्यवहार करते हुए सबको जोड़ें.
इसे भी पढ़ें- मछली, मुख्यमंत्री और मुकदमाः अजय राय ने CM योगी पर किया मानहानि का केस, मछली विवाद पर सियासी संग्राम जारी
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है. भाजपा लोकतंत्र के खिलाफ है. वह लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण के लिए खतरा है. भाजपा शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान विरोधी है. मुनाफाखोरी, कमीशनखोरी, बजट की लूट भाजपा का एजेंडा है. भाजपा सरकार इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार है. इसने कमीशन के लिए सरकारी सम्पत्तियों को बेंच दिया. जेपीएनआईसी, प्लासियों मॉल, किसान बाजार, छतर मंजिल सेब बेंच दिया.
समाजवादी सरकार में किसानों के लिए बनायी गयी मंडियों को बर्बाद कर दिया. भाजपा किसानों की दुश्मन है. किसान की खाद चोरी हो गयी. जबसे भाजपा सरकार आयी है, हर सीजन में किसान खाद के लिए भटकता है. महंगाई के कारण खेती का लागत मूल्य बढ़ गया। भाजपा सरकार किसानों की फसलों का सही मूल्य नहीं दिला पायी. बिचौलिये फसलों की लूट करते हैं. भाजपा ने किसानों-नौजवानों के साथ धोखा किया है.
इसे भी पढ़ें- ‘जो अपनी पत्नी के लिए एक शब्द भी नहीं बोल सकते वो महिलाओं को…’ अखिलेश पर प्रियंका मौर्य का बड़ा हमला
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है. भाजपा सरकार ने लखनऊ के कैंसर संस्थान को बर्बाद कर दिया. सरकार कैंसर संस्थान नहीं चला पा रही है. कैंसर के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन कैंसर संस्थान में कोई व्यवस्था नहीं है. जिलों में मेडिकल कॉलेजों में इलाज का इंतजाम नहीं है. स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के बड़ी संख्या में पद खाली है. भाजपा सरकार गोरखपुर और रायबरेली के एम्स को भी नहीं चला पा रही है.
उन्होंने ये भी कहा कि समाजवादी सरकार आने पर गरीबों का इलाज मुफ्त होगा. इलाज के लिए कोई कार्ड नहीं लगेगा. समाजवादी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, खेल हर क्षेत्र को अच्छा बनाएगी. प्रदेश में स्पोर्ट्स पॉलिसी बनायी जाएगी। खेलों के लिए एक विशेष फंड बनाया जाएगा. किसानों को सुविधाएं बढ़ायीं जाएंगी. किसानों, बुनकरों के हित में फैसले लिए जाएंगे.



