आगरा। जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, तीन महीने पहले पंडित ढाबे के वेटर अमित की शादी खुशी नाम की युवती से हुई थी। शादी के बाद खुशी के अपने देवर भोला के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध बन गए। आरोप है कि दोनों के बीच एक ही घर में रहते हुए अवैध संबंध भी स्थापित हो गए।

देवर-भाभी को शारीरिक संबंध बनाते पकड़ा

बताया जा रहा है कि 14 जून को दोनों शारीरिक संबंध बना रहे थे। इसी दौरान अचानक अमित घर आया तो घर में विवाद खड़ा हो गया। अब अमित दोनों के रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसी वजह से खुशी और भोला ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली, फिर मौका मिलते ही दोनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

READ MORE: हत्या, हादसा या फिर… रेलवे ट्रैक पर मिला पिता-पुत्र का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

पत्थर से कुचलकर अमित की हत्या

आरोप है कि दोनों ने पत्थर से कुचलकर अमित की हत्या कर दी। लाश घर से 100 MTR की दूरी पर झाड़ी में मिली थीं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सर्विलांस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने खुशी और भोला से पूछताछ की।

READ MORE: राहुल को भगवान परशुराम रूप में दिखाने पर बवाल, मंत्री दयाशंकर सिंह ने जताया कड़ा विरोध, कहा- पहले वो यह सिद्ध करें कि वह ब्राह्मण हैं या नहीं

पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूली

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।