बलवंत भट्ट, मंदसौर। पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार का गाली गलौज करते हुए एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदसौर की सुवासरा विधानसभा सीट के पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए वर्तमान सुवासरा विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों को गालियां देते हुए दिखाई दे रहे है।

मामला दो पक्षों में जमीन विवाद से जुड़ा

दरअसल मामला दो पक्षों में जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। एक पक्ष बद्री सिंह ने इस मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूर्व विधायक के परिवार पर अपनी जमीन कब्जाने के आरोप लगाए है। साथ ही जमीन का सीमांकन भी नहीं करवाने की बात कही है। किसान बद्री का कहना है कि, उसे डराया जा रहा है। आगे उसे या उसके परिवार को कुछ भी होता है तो, उसकी जवाबदारी राधेश्याम पाटीदार और उनके परिवार के सदस्यों की होगी। किसान के अनुसार उसकी जमीन पर धीरे धीरे कब्जा किया जा रहा है। उसने तहसीलदार और पुलिस से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग भी की है। लेकिन लंबे समय से कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।

Datia Bypoll Election Results 2026: दतिया में बड़ा उलटफेर, तीसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी आगे,

बंदोबस्त त्रुटि की समस्या बताई गई

वहीं दूसरा पक्ष 1954 से जमीन पर मालिकाना हक उनके पास होने का दावा कर रहा है। पूरे मामले पर पूर्व भाजपा विधायक राधेश्याम पाटीदार ने भी वीडियो जारी कर अपनी बात कही है। उनका कहना है कि, उनका वीडियो कांट छांट कर वायरल किया जा रहा है। दूसरे पक्ष का किसान 1954 से उस जमीन पर खेती करते हुए आ रहा है। जिसको एक व्यक्ति द्वारा शासकीय पट्टेदारी से खरीद लिया गया और उस पर कब्जे की कोशिश कर रहा है। न्यायालय, एसडीएम और तहसीलदार के पास चल रहे प्रकरण में गिरदावर की रिपोर्ट में बंदोबस्त की त्रुटि की समस्या बताई गई है। ऐसी त्रुटियां कई गांवों में है। जिससे विवाद खड़े हो रहे है। उनका कहना है कि, वहां मेरी जमीन नहीं है। मैं भी अन्य किसान के पक्ष में खड़े होने ही गया था।

जीतू पटवारी के घर जाने से पहले हेलमेट पहनिए: बीजेपी प्रवक्ता का कांग्रेस पर तंज, मारपीट की

कलेक्टर और एसपी दौड़ते हुए आयेंगे

वायरल वीडियो में पूर्व विधायक जमीन विवाद को लेकर परिवार सहित धरने पर बैठने की बात करते हुए वर्तमान विधायक हरदीप सिंह डंग, पटवारी और तहसीलदार को गालियां देते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में वो यह बोलते हुए दिखाई दे रहे है कि, अभी बिना खाना खाये धरने पर जाकर बैठ जाऊंगा तो कलेक्टर और एसपी दौड़ते हुए आयेंगे।

डकैती की बड़ी वारदात: पंचायत सचिव के घर 10-12 हथियारबंद बदमाशों का धावा, 2 किलो सोना

पीड़ित किसान, बद्री सिंह

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m