लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले कांकेर सांसद भोजराज नाग का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा, जिसमें वह महादेव से प्रार्थना करके नींबू काट कर बारिश को रोक देने की बात कह रहे।
दरअसल मंगलवार को बालोद जिले के डौंडीलोहारा के मिनी स्टेडियम में मातृ शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सांसद भोजराज नाग ने मंच से कहा कि खराब मौसम में भी मुख्यमंत्री यहां आने के लिए जब 12 बजे रात को प्रोटोकॉल जारी किए तब मैंने बूढ़ादेव, महादेव से प्रार्थना करके नींबू काट कर बारिश को रोक रुकवा दिया, ताकि सीएम बालोद आ सके। अब मुख्यमंत्री कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। कार्यक्रम भी हो गया है, अब पानी को गिरना है तो गिरे।

देखें वीडियो –
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


