पंजाब के कई जिलों में आने वाले पाँच दिनों तक
मौसम बदलने की सम्भावना जताई जा रही है। गर्मी जहां एक ओर अपने तेवर दिखा रही है, वहीं दूसरी ओर बारिश का माहौल बनता दिखाई दे रहा है। एक बार फिर से पंजाब के कई जिलों में बारिश के साथ हवा चलने की खबर सामने आई है।
मौसम विभाग की माने तो तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, बीती शाम कुछ हिमाचल प्रदेश से सटे पंजाब के जिलों में बारिश हुई है लेकिन फिर भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली है।

पंजाब में तापमान 45 के पार
मौसम विभाग के अनुसार राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा, हालांकि कल की तुलना में इसमें 0.6°C की गिरावट दर्ज की गई। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 45.5°C दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक रहा। आज पंजाब में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है , इस दौरान मौसम सामान्य रहेगा।
इसके साथ ही कल 18 मई को भी मौसम सामान्य रहेगा। जबकि 19 मई को 12 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनी जारी की गई है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और मोहाली जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वही जालंधर के मौसम की बात करे तो आज हल्के बादल छाएंगे।
- लुधियाना के पिज्जा फार्म मैक्सिको रेस्टोरेंट में फायरिंग करने वाले दो शूटर ऊना से गिरफ्तार, तीसरे आरोपी की तलाश जारी
- हर हरकत पर भारत की पैनी नजर…बांग्लादेश के ‘मुस्लिम NATO’ में शामिल होने को लेकर MEA का पहला बयान
- इंजीनियरिंग कॉलेज के मेस में गर्म तेल से झुलसीं तीन छात्राएं, संचालक पर कड़ी कार्रवाई
- 600 करोड़ का घपला, 75 जिलों का पैसा 15 जिलों में खपाया, पशुपालन विभाग के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप
- छत्तीसगढ़ में बायोएनर्जी को बढ़ावा: कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति-2026 से खुलेंगे रोजगार और निवेश के नए रास्ते, कार्यशाला में विशेषज्ञों ने किया मंथन

