अखिलेश बिल्लौरे, हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र में शनिवार को नहर किनारे स्थित एक खेत में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान घोड़ापाठ निवासी सेवंती बाई (35) के रूप में हुई है।

READ MORE: नाम बदला, धर्म छिपाया और रचाई शादी: जबलपुर में 2 साल बाद सामने आया नकली ‘राजकुमार’ का असली चेहरा!

सूचना मिलते ही सिराली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने एफएसएल टीम की मौजूदगी में मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मृतका के पति पर ही हत्या का शक जताया जा रहा है।

चरित्र शंका में पति पर हत्या का संदेह

मौके की परिस्थितियों और शुरुआती पूछताछ के आधार पर पुलिस को इस मामले में प्रथम दृष्टया महिला के पति बंशीलाल कोरकू पर ही हत्या का संदेह है। पुलिस को आशंका है कि चरित्र पर संदेह के चलते पति ने ही सेवंती बाई की बेरहमी से हत्या कर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पायेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m