चंकी शर्मा, इंदौर। एमपी के इंदौर में घर से बकरा खरीदने निकले एक युवक के अपहरण से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने उसे कार में जबरन बिठाया, घर से कुछ दूर ले जाकर मारपीट की और फिर परिवार वालों ने पैसों की डिमांड की। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

खजराना पुलिस के मुताबिक घटना महफूज निवासी चंदननगर है। परिजन ने पुलिस को बताया युवक बकरा खरीदने के लिए खजराना गया था। तभी वहां कुछ आरोपी कार से आए और घेरकर उसकी पिटाई करने लगे । फिर सफेद कार में जबरदस्ती बैठाकर ले गए। शुरुआती तौर पर पुलिस ने परिजनों के बताए अनुसार गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद परिजनों ने अपहरण की भी आशंका व्यक्त करते हुए रुपए की डिमांड की बात कही थी। 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरियादी के बैकग्राउंड की जानकारी जुटाई और उसके बाद में जांच पड़ताल करते हुए देवास के नजदीक फरियादी को ले गए थे। उसके बाद खुद मारपीट करते हुए छोड़ गए। मामले में पुलिस ने फरियादी के बताए अनुसार महफूज खान निवासी माणिकबाग और फिरोज खान निवासी सीहोर के रहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना के दौरान इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है। 

खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधवा का कहना है कि रुपए से जुड़ा हुआ मामला है। दोनों पक्षों में लेनदेन हुआ था, जिसको लेकर विवाद चल रहा था। जबरदस्ती कार में बिठाकर ले गए थे, इस कारण अपहरण की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है और आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m