नैनीताल। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत फतेहपुर स्थित कलावती बैंक्वेट हॉल में आयोजित विशाल “परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।
धामी सरकार पर बोला हमला
यशपाल आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों, बेलगाम महंगाई, भ्रष्टाचार और बढ़ती बेरोजगारी से आम जनमानस पूरी तरह त्रस्त हो चुका है। आज सम्मेलन में आप सभी का अपार उत्साह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि कालाढूँगी क्षेत्रवासियों ने भी सत्ता परिवर्तन का शंखनाद कर दिया है और कांग्रेस के नेतृत्व में एक सकारात्मक बदलाव का दृढ़ मन बना लिया है।
READ MORE: अलर्ट मोड में उत्तराखंड, CM धामी ने मानसून से पहले परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
यशपाल आर्य ने आगे कहा कि इस भव्य आयोजन, अपार जनसमर्थन और निरंतर मिलने वाले असीम स्नेह के लिए कालाढूँगी विधानसभा के सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेस परिवार के कर्मठ साथियों का मैं हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूँ। आइए, एकजुट होकर एक खुशहाल और प्रगतिशील उत्तराखंड के नव-निर्माण का संकल्प लें।

