भिवानी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आखिरी दौर में है। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठना चाहते हैं, उनके लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 3 जुलाई तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया बीती 19 जून से शुरू हो चुकी है।
अब तक 8 लाख से अधिक फॉर्म फाइनल सबमिट
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर इस भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि ग्रुप-डी परीक्षा के लिए अब तक कुल 11 लाख 21 हजार 889 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 8 लाख 77 हजार 784 अभ्यर्थी अपने फॉर्म को पूरी तरह भरकर फाइनल सबमिट भी कर चुके हैं।
चेयरमैन की सलाह, खुद भरें अपना फॉर्म
आयोग के चेयरमैन ने अभ्यर्थियों को एक जरूरी सलाह भी दी है। उन्होंने कहा है कि सभी अभ्यर्थी अपना फॉर्म स्वयं भरें। साइबर कैफे या किसी अन्य से फॉर्म भरवाते समय गलतियों की संभावना रहती है। इसलिए फॉर्म भरने के बाद उसकी एक-एक जानकारी को अच्छे से जांच लें और संतुष्ट होने के बाद ही फाइनल सबमिट का बटन दबाएं।
फीस जमा करने के लिए 6 जुलाई तक का समय
ग्रुप-डी परीक्षा के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 3 जुलाई की रात 11 बजकर 59 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन का लिंक बंद कर दिया जाएगा। हालांकि फॉर्म की फीस यानी आवेदन शुल्क जमा करवाने के लिए अभ्यर्थियों को थोड़ा और समय दिया गया है। वे 6 जुलाई तक अपनी फीस जमा कर सकते हैं।
गलतियां सुधारने के लिए मिलेंगे 3 दिन
अगर किसी अभ्यर्थी से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने का मौका भी मिलेगा। फॉर्म की कमियों या त्रुटियों को ठीक करने के लिए आयोग द्वारा 7 जुलाई से 9 जुलाई तक का समय तय किया गया है। इस दौरान अभ्यर्थी अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। अधिकारियों ने साफ किया है कि तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन पूरा करने वाले लोग ही इस परीक्षा का हिस्सा बन सकेंगे।
ये भी पढ़े : Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलभराव; तापमान में आई गिरावट
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

