नाइजीरिया से अभी एक बहुत हि दुखद खबर आयी है. नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी सोकोटो राज्य में गुरुवार को एक बड़ा नाव हादसे में करीब 47 लोगों की मौत हो गई. नाव में सवार अधिकांश लोग खेती से जुड़े काम के लिए नदी पार कर रहे थे. बचाव अभियान जारी है. माना जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है.
अधिकारियों ने इस जानलेवा हादसे की पुष्टि की है और प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान जारी है. नाव पलटने के समय उस पर 70 से ज़्यादा लोग मौजूद थे.
स्थानीय निवासी समैला गार्बा ने बताया कि उनकी 13 साल की पोती जमिला उस्मान भी हादसे में मारी गई. गार्बा ने दावा किया कि उन्होंने खुद 42 शव देखे हैं.
नेशनल इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी में सोकोटो राज्य के मैनेजर अब्दुलकादिर यूसुफ ने इस जानलेवा हादसे की पुष्टि की और बताया कि मरने वालों की संख्या 47 है.
स्थानीय निवासी ने एक मीडिया को बताया कि नाव में खेत के मालिक और धान की कटाई के लिए रखे गए मजदूर सवार थे. हालांकि, हादसे में नाव पर कुल कितने लोग सवार थे, इसकी तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल हादसे की वजह का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है. 55 वर्षीय समाइला गारबा ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

