Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (25 अक्टूबर 2026) की खबरों में Saudi Arabia में फंसे Karnataka के 800 उमराह यात्री; खड़गे के PM पर विवादित बयान पर शाह भड़के; 2027 में दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन; केरलम में जज के नाबालिग बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटी सवार को रौंदा प्रमुख रहा.  

1. Saudi Arabia में फंसे Karnataka के 800 उमराह यात्री

सऊदी अरब के मक्का और मदीना में कर्नाटक के करीब 600 से 800 उमराह यात्री फंसे हुए हैं. फ्लाइट सेवाएं बाधित होने के कारण उनकी भारत वापसी में देरी हो रही है. कई यात्रियों के सामने खाने और रहने का संकट खड़ा हो गया है। हालात को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

पढ़े पूरी खबर……

2. खड़गे के PM पर विवादित बयान पर शाह भड़के

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खड़गे के बयान की कड़ी आलोचना की है.

पढ़े पूरी खबर……

3. 2027 में दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन

भारत की पहली बुलेट ट्रेन (India’s First Bullet Train) परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, 508 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर निर्माण कार्य जारी है. इस रूट पर पहली बुलेट ट्रेन सेवा 2027 की आखिरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है.

पढ़े पूरी खबर……

4. केरलम में जज के नाबालिग बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटी सवार को रौंदा

केरलम के कोच्चि स्थित चेरानल्लूर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय स्कूटर सवार की मौत हो गई. आरोप है कि 17 वर्षीय नाबालिग ने Mercedes-Benz कार से स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि नाबालिग एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (Additional District Judge) का बेटा है और कार जज के नाम पर रजिस्टर्ड है.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……

मक्का में दो बांग्लादेशियों को फांसी पर ढाका ने सख्त रूप अपनाया: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशियों को फांसी ने दोनों देशों के बीच तल्खी को बढ़ाते हुए कई सवालों को छोड़ा है. बांग्लादेश ने मक्का में दो अपने नागरिकों को मौत की सजा दिए जाने पर सऊदी अरब से छह सवाल किए हैं. मक्का की एक मस्जिद में कथित तौर पर सऊदी अरब ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को मौत की सजा दे दी. 

पढ़े पूरी खबर……

सिद्धारमैया स्टिंग वीडियो विवाद: बेटे यतींद्र ने बताया फर्जी: कर्नाटक की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जुड़े कथित स्टिंग वीडियो को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उनके बेटे और मंत्री यतींद्र सिद्धारमैया ने वीडियो को फर्जी बताते हुए आरोप लगाया कि उनके पिता की छवि खराब करने के लिए साजिश रची गई.

पढ़े पूरी खबर……

किम जोंग उन का गुपचुप चीन दौरा: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन करीब एक साल बाद चीन पहुंचे हैं. किम जोंग उन के चीन दौरे से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होने की उम्मीद है. इस दौरान उन्होंने दोनों देशों को जोड़ने वाले नए पुल का उद्घाटन किया और चीन के साथ सहयोग बढ़ाने की बात कही. यह एक साल में किम की पहली चीन यात्रा है.

पढ़े पूरी खबर……

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m