Rajasthan Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट (खाड़ी देशों) में चल रहे तनाव का सीधा असर अब राजस्थान के लोगों की जेब पर दिखने लगा है। आज यानी 15 मई की सुबह जैसे ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए, आम जनता के होश उड़ गए। 4 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार तेल के दामों में यह बड़ी बढ़ोतरी की गई है।

साल 2022 से पेट्रोल-डीजल के दाम पूरी तरह शांत थे। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार के दबाव के बाद आज अचानक कंपनियों को रेट बढ़ाने पड़े। इस बढ़ोतरी का सीधा असर अब आपकी रसोई के बजट और रोजाना के सफर पर पड़ने वाला है।
जयपुर से लेकर श्रीगंगानगर तक बढ़ी कीमतें
राजधानी जयपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम सुनते ही लोग चौंक गए। जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड के पास एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे बाइक सवार रशीद मोहम्मद ने बताया, इस बढ़ोतरी से बहुत फर्क पड़ेगा भाई साहब। लेकिन खाड़ी देशों में जो जंग चल रही है, उसके आगे सरकार भी क्या करे। अब हमें ही अपने घर के खर्चों में कटौती करनी पड़ेगी।
राजस्थान के अलग-अलग शहरों में आज के नए रेट कुछ इस तरह हैं:
- जयपुर: पेट्रोल 104.75 रुपये से सीधा108 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल भी 3.02 रुपये महंगा होकर 93.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- श्रीगंगानगर: सीमावर्ती इलाके में पेट्रोल के दाम पहले 106.21 रुपये थे, जो अब 3.25 रुपये बढ़कर 109.46 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। यहाँ डीजल का नया भाव 94.74 रुपये प्रति लीटर है।
- अजमेर: सूफी संत की नगरी अजमेर में आज पेट्रोल 107.56 रुपये और डीजल 92.86 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।
गिग वर्कर्स और आम जनता की टूटी कमर
इस बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा परेशान वो लोग हैं जो डिलीवरी का काम करते हैं। जयपुर में जोमैटो-स्वीगी के लिए काम करने वाले गिग वर्कर्स का कहना है कि उनकी रोज की कमाई का बड़ा हिस्सा अब पेट्रोल में ही चला जाएगा। तेल महंगा होने से मालभाड़ा बढ़ेगा, जिससे आने वाले दिनों में हरी सब्जियां, दूध और राशन का सामान भी महंगा होना तय है।
आपको बता दें कि इससे पहले सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) के दाम में भी 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी की थी। हालांकि, राहत की बात बस इतनी है कि घरों में यूज होने वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अभी नहीं बढ़ी हैं। तेल बाजार के सूत्रों का कहना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव कम नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में कीमतें और भी ऊपर जा सकती हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 09 oct 2026: ADM के ठिकानों पर SVU का छापा, ई-रिक्शा की बैटरी फटने से छात्राएं झुलसीं
- अबोहर में कैटल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; जर्जर गली ने बढ़ाई परेशानी
- उपचुनावों में BJP की जीत पर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- जनता ने INDI गठबंधन को नकारा
- Today’s Top News: हाईकोर्ट की रोक के बाद सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, नवजात की मौत पर बवाल, आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, 3 करोड़ के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, रायपुर में होगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 मैच… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Gwalior Crime: ठग गैंग का खुलासा, नशेड़ी का हंगामा, टॉयलेट करने पर मारपीट, रिटायर्ड फौजी ने की पड़ोसी दंपति की पिटाई
