Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा LSAT26 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली लिखित भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। यह फैसला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर 2026 के आदेश के पालन में लिया गया है।

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में नवजात शिशु की मौत के बाद बवाल मच गया। प्रसव के दौरान नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. शरद कोहड़े ने परिजनों को समझाइश दी, जिसके बाद वे शांत हुए। यह मामला ग्राम मरका स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है।
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्रामीणों पर रास्ता रोकने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है।
पिथौरा। महासमुंद पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए नेशनल हाइवे 53 पर ग्राम रेहटीखोल में नाकाबंदी कर ट्रक को रोका. ओडिशा से छत्तीसगढ आ रहे ट्रक से 16 बोरियों में 2,80,00,000 रुपए मूल्य का 560 किलोग्राम गांजा बरामद किया. पुलिस ने वाहन को जब्त करने के साथ महाराष्ट्र निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय महिला T20 क्रिकेट का रोमांच देखने का मौका मिलने जा रहा है। नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। तीनों मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। इन मैचों के लिए टिकटों की बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
बड़ी खबर : शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानिए क्यों?
CG News : आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप, मामला दर्ज
CG Crime : मोहल्ले में खेल रही मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी एम्स का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार
लिनेश साहू को मिला इंसाफ! आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पत्नी समेत ससुराल वालों को कोर्ट ने सुनाई सजा
स्मार्ट मीटर की बढ़ती शिकायतों के बीच नोडल अधिकारियों की बैठक, जानिए किन-किन विषयों पर होगी चर्चा…
रायपुर में MDMA ड्रग के साथ 3 महिलाएं गिरफ्तार, रात में पुलिस ने की कार्रवाई
B.Sc. कृषि में लेना है एडमिशन ? 12 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन पंजीयन, जानिए कब से कब तक होगी काउंसलिंग
जनपद पंचायत CEO निलंबित, शासकीय आदेश की अवहेलना पर राज्य सरकार ने की कार्रवाई
CG Crime News: पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर पति पर हंसिया से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
SIR में छत्तीसगढ़ के 24,99,823 वोटरों का कटा नाम, अब फिर से जोड़ने चलेगा विशेष अभियान
भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत
CG IPS Transfer News: 18 IPS अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, कार से 450 नशीले इंजेक्शन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
CM साय ने की साइबर जागृति अभियान की सराहना, कहा- कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अपराध में आई कमी
मां-बेटे निकले तस्कर: पुलिस ने चेकपोस्ट पर किया गिरफ्तार, जानिए किस चीज की कर रहे थे तस्करी
Accident News: तेज रफ्तार टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आरोपी फरार
अच्छे आचरण का मिला इनाम : केंद्रीय जेल से 21 उम्रकैद के कैदी रिहा, 14 साल से अधिक काट चुके थे सजा
21 साल बाद इंसाफ : हाईकोर्ट में पुलिस नहीं कर पाई गांजे की खेती साबित, आरोपी बरी
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

