लखनऊ. दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड का मामला गर्मा गया है. हत्या के आऱोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजन और बड़ी संख्या में लोग मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सड़क जाम किया. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सवाल खड़े किए हैं और पीड़ित परिवार को तत्काल न्याय देने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें- त्यागपत्र को लेकर उनके मन में… चंपत राय के इस्तीफे को लेकर गोविंद देव गिरि का बड़ा बयान, जानिए राम मंदिर के कोषाध्यक्ष ऐसा क्या कहा?
अजय राय ने कहा, मेरठ की दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. स्व- ललिता गौतम जी की निर्मम हत्या पर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है. कल जब पीड़ित परिवार और उनके समर्थक DM कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग कर रहे थे, तो योगी जी की पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा वैन के भीतर घुसकर महिलाओं और युवाओं को पीटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है. कहां गई आपकी “बेटी बचाओ” “बेटी-पढ़ाओ” की बड़ी-बड़ी बातें?
इसे भी पढ़ें- कहीं ये भी तो ‘रोटियां’ सेंकने नहीं पहुंच गए? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पास पहुंचे अखिलेश, गौ माता को लेकर कही ये बात
कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूरी ताकत से खड़ी है. हम स्व- ललिता जी के परिवार को तत्काल सुरक्षा और न्याय देने की मांग करते हैं, साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. यदि इस मामले पर तुरंत एक्शन नहीं लिया गया, तो कांग्रेस पार्टी इस दमनकारी और दूषित मानसिकता के खिलाफ पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी. न्याय की इस लड़ाई में हम पीछे नहीं हटेंगे.

