चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक बार फिर से शायराना अंदाज देखने को मिला है। उन्होंने बड़े ही खास अंदाज में सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर तीखा तंज कसा है। मुख्यमंत्री के इस पोस्ट को लेकर खासी चर्चा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्वीट करते हुए कुछ पंक्तियां लिखीं, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता की बदलती स्थिति का जिक्र किया है।
मुख्यमंत्री मान ने लिखा है..
बुरे दिनों की निशानी देखो कि कैसे काम (दिन) आ गए हैं… जो कभी ‘डिफेंडर’ (लक्जरी गाड़ी) पर प्रचार करते थे, वो आज वोट के लिए रेहड़ियों पर आ गए हैं… कुर्सी के पीछे लोग कैसे-कैसे हाथ-पैर मार रहे हैं

इस तंज के बाद पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सीएम मान का इशारा सीधे तौर पर राजा वड़िंग के उस चुनावी अभियान की तरफ था, जहां वे आम जनता को लुभाने के लिए महंगे वाहनों को छोड़ बैलगाड़ी से मतदान केंद्र पहुंचे। आम आदमी पार्टी इसे विपक्ष की हताशा और कुर्सी पाने की छटपटाहट बता रही है, अब देखना यह है कि राजा इस पर क्या पलटवार करते हैं। आपको बता दें कि अभी से पंजाब में चुनाव का रंग नजर आने लगा है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने लुभावने वादे करना शुरू कर दिया है इसके साथ ही जनता में अपनी पकड़ बनाने के लिए नए नए तरीके भी अपना रहे हैं ।
- जिंदल स्टील को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 153.55 करोड़ की रिकवरी नोटिस पर लगी रोक
- UPPRPB ने सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले दी कड़ी चेतावनी, ये काम किया तो होगी सख्त कार्रवाई, देखें नोटिस
- सुशासन तिहार : सीएम साय ने की चार जिलों की समीक्षा, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर
- Twisha Sharma Suicide Case: कैदी नंबर 71 बनीं रिटायर्ड जज गिरिबाला, समर्थ को मिला अलग नंबर
- AAP विधायक रमन अरोड़ा ED के सामने पेश, मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ शुरू

