चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा है कि यह बीजेपी के काम करने का तरीका है. जहां भी चुनाव आते हैं वहां इस तरह की हरकतें करते हैं. जैन पंजाब के सह प्रभारी हैं तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया आया है. पंजाब में बीजेपी का अपना तो कोई जनाधार है नहीं तो इसलिए इस तरह की हरकते करते हैं. जिससे लोगों की छवि खराब हो लेकिन जनता सब समझती है.
आपको बता दें कि एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया है और उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट ले जाया गया. उन्हें दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को बेहतर बनाने या अपग्रेड करने की टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, टेंडर की शर्तों में हेर-फेर और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इसे लेकर अब आम आदमी पार्टी बेहद नाराजगी व्यक्त कर रही है.
आपको बता देने की इस घटनाक्रम के समय खुद सत्येंद्र जैन ने भी कहा था कि यह सब राजनीतिक है और पंजाब चुनाव की वजह से ऐसा हो रहा है.
- Hockey World Cup 2026: करों या मरों वाले मुकाबले में आज भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, हैंडशेक होगा या नहीं? जानें क्या कहते हैं FIH के नियम
- मोनू सहनी आत्महत्या मामला: मंत्री के गंभीर आरोप, बोले- अपराधियों से ज्यादा पुलिस का डर महसूस करते हैं लोग
- गंगरेल बांध लबालब, 87% से अधिक भरा पानी, कभी भी खोले जा सकते हैं सभी गेट, सैकड़ों गांवों में बाढ़ का खतरा
- कमरे को महकाने वाला रूम फ्रेशनर, कहीं सेहत पर तो नहीं पड़ रहा भारी? जानिए इस्तेमाल का सही तरीका
- शिवालय में रोज होता है अनोखा चमत्कार : ओम नमः शिवाय का जाप होते ही प्रसाद लेने उमड़ते हैं मूषक, देखें VIDEO…

