परवेज खान, शिवपुरी। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को शिवपुरी पहुंचे। सोन चिरैया होटल में आयोजित ब्राह्मण समाज के प्रतिभा एवं सम्मान समारोह में शामिल होकर उन्होंने प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस दौरान राहुल गांधी के EVM और SIR को लेकर भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों पर मिश्रा ने तीखा पलटवार किया।
राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि EVM से कोई वोट चोरी नहीं हो रही। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे कभी हाइड्रोजन बम तो कभी सुतली बम फोड़ने की बात करते हैं। मिश्रा ने कहा कि देश में वोट चोरी नहीं हो रही, बल्कि ‘जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है।’ उन्होंने राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की बात भी कही।
वहीं, 2023 के दतिया विधानसभा चुनाव में हार और इसके बाद दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद नरोत्तम मिश्रा की राजनीतिक सक्रियता पर भी सवाल उठते रहे हैं। शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में उनकी बढ़ती सहभागिता और मंच से दिए जा रहे सियासी बयानों को अब उनकी राजनीतिक सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। सवाल यही है- क्या चुनावी झटकों के बाद नरोत्तम मिश्रा ब्राह्मण समाज के बीच अपनी सियासी जमीन मजबूत करने की कवायद में जुटे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


