Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में साल 2008 में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद बरामद जिंदा बम मामले में विशेष अदालत ने चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत अब 9 अप्रैल को इन दोषियों को सजा सुनाएगी।

गौरतलब है कि 13 मई 2008 को जयपुर में आठ सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे, जिसमें कई लोगों की जान गई थी और दर्जनों घायल हुए थे। धमाकों के कुछ समय बाद, चांदपोल स्थित रामचंद्र मंदिर के पास एक और जिंदा बम बरामद किया गया था। इस मामले की सुनवाई पिछले कई वर्षों से चल रही थी।
मामले में चार आरोपियों सैफुर्रहमान, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद सरवर आजमी और एक अन्य को अदालत ने दोषी माना है। अब अदालत द्वारा 9 अप्रैल को इन सभी को सजा सुनाई जाएगी।
इससे पहले, 20 दिसंबर 2019 को विशेष अदालत ने मुख्य बम धमाके केस में इन्हीं आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी, जबकि आरोपी शाहबाज अहमद को बरी कर दिया गया था। लेकिन बाद में, राजस्थान हाईकोर्ट ने 29 मार्च 2023 को विशेष अदालत के फैसले को पलटते हुए सभी दोषियों को बरी कर दिया था।
हाईकोर्ट के इस निर्णय के खिलाफ पीड़ित पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर की थी, जिसके बाद पुनः कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ी। इस बीच, एटीएस ने 25 दिसंबर 2019 को सभी आरोपियों को जिंदा बम मामले में गिरफ्तार किया था।
पढ़ें ये खबरें
- फिल्म ‘दृश्यम’ की तर्ज पर पिता ने बेटी और उसके प्रेमी का किया कत्ल, आँखों के सामने ही कातिल, पुलिस को लग गए 39 दिन
- वाहन चेकिंग के दौरान ASI को उड़ाया! सिवनी में टू-व्हीलर ने पुलिसकर्मी को मारी जोरदार टक्कर, सिर पर लगी चोट
- कब्जा और सियासी रसूखः कांगेस पार्षद पुत्र की सीढ़ी पर विवाद, तो भाजपा नेता के साम्राज्य पर भी उठी उंगली
- सिलेंडर सार्टेज पर सियासतः केशव मौर्य को अखिलेश यादव की देशभक्ति पर संदेह, डिप्टी CM ने सपा सुप्रीमो को लेकर दिया बड़ा बयान
- मोतिहारी में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, घर का इकलौता चिराग बुझा, पीछे छोड़ गया 3 छोटे बच्चे, जांच में जुटी पुलिस
