चंडीगढ़. पंजाब में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए राज्य में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। सूबे का तापमान सामान्य से कहीं अधिक रहने की संभावना है। हालांकि, 12 जून के बाद मौसम में सुधार हो सकता है और लू से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन हालात बदल भी सकते हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है, जिसमें 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बठिंडा में सर्वाधिक 44.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की वृद्धि हुई, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। आज पंजाब में तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट :
अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर, होशियारपुर, पटियाला, मोहाली, संगरूर, बठिंडा, बरनाला, मुक्तसर और फरीदकोट में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, लुधियाना, फिरोजपुर, फाजिल्का, मानसा, बठिंडा और मोगा में येलो अलर्ट लागू है।
तापमान 40 डिग्री के पार : अमृतसर में 44 डिग्री, पटियाला में 42.8 डिग्री, लुधियाना में 43.4 डिग्री, पठानकोट में 43 डिग्री, गुरदासपुर में 39 डिग्री, फरीदकोट में 43 डिग्री, बठिंडा में 44.8 डिग्री, होशियारपुर में 40.9 डिग्री और फिरोजपुर में 42.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की सलाह : मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों तक स्थिति ऐसी ही बने रहने की चेतावनी दी है। लोगों से अपील की गई है कि दोपहर में धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल रखने की सलाह दी गई है।
- चिंता की बात नहीं, पर्याप्त स्टॉक है : सीएस ने गैस आपूर्ति की स्थिति पर लिया फीडबैक, उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
- HPV वैक्सीन के बाद फिर बिगड़ी तबीयत: 6 बच्चियां अस्पताल में भर्ती, परिजनों का आरोप- सरकारी योजना के लाभ के नाम पर ले गई थी आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- कृषक कल्याण वर्ष: CM डॉ. मोहन का बड़ा ऐलान- कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग देगा 5 लाख रुपए, सभी विधानसभा में होगा आयोजन
- CG Crime News : CSR फंड दिलवाने का झांसा देकर NGO कार्यकर्ता से करोड़ों की ठगी, अंतर्राज्यीय गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
- 800 मेहमान, 52 डिश, एक प्लेट की कीमत 5000 : लखनऊ के 5 स्टार होटल में होगा कुलदीप यादव का रिसेप्शन, CM योगी समेत क्रिकेट जगत के सेलिब्रिटी होंगे शामिल

