पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर से भारत पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ड्रोन घूमते हुए नजर आए। इसके बाद इलाके के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। हलचल होने के बाद यह गायब भी हो गए ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान एक बार फिर से कोई अपनी गंदी सोच के साथ ड्रोन को भेजा होगा।
रात करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने हीरानगर से कठुआ जिला मुख्यालय तक के इलाके में आसमान में दर्जनों संदिग्ध ड्रोन देखे।
गांव मानयारी में मंडराए ड्रोन
हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे भारतीय गांव मनयारी के लोगों ने रात को आसमान में 4 संदिग्ध ड्रोन उड़ते देखे। इसके साथ ही कठुआ जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 13 स्थित चकंदर फीडर के पास भी स्थानीय लोगों ने एक दर्जन से अधिक ड्रोन आसमान में उड़ते देखे।

हालात को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव मोड में है और आसपास के इलाकों में तहकीकात की गई है लेकिन अब तक ऐसा कुछ भी नहीं मिला है जिसकी सूचना दी जा सके लेकिन यह ड्रोन क्यों उड़ाए गए थे इस पर सवाल अभी बना हुआ है।
- CG Crime News : 7 साल के मासूम को पड़ोसी ले गया सुनसान जगह, गंदा काम करने में नाकाम हुआ तो कर दी हत्या, फिर कुएं में फेंका शव, गिरफ्तार
- 50 लाख के मोटर, पंखा और तार की लूट करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
- ये आत्महत्या नहीं, हत्या है! गंगा नदी में मिली युवक की लाश, मोबाइल में मिले मैसेज खोलेंगे मौत का राज
- SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, कप्तान पंत ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी
- पति का दूसरी महिला से था अवैध संबंध, प्रेमिका से बात करने पर भड़का पति, डीजल उड़ेलकर की जिंदा जलाने की कोशिश

