अमृतसर. पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए अमृतसर में एक बड़े ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 4.5 किलोग्राम हेरोइन और 8.7 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद की गई है।
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह गिरोह तरनतारन के हवेलियां गांव का रहने वाला है और इसका सरगना दुबई से संचालित होकर अपने घर में ड्रोन लॉन्चिंग और रिसीविंग पैड बनाकर पाकिस्तान से ड्रग्स मंगवाता था। यह शख्स ड्रोन के जरिए ड्रग्स सीधे अपने घर में उतारता था और फिर उसे आगे वितरित करता था। यह गिरोह पहले भी नशा तस्करी के मामलों में शामिल रहा है।

पुलिस ने बताया कि इन तस्करों को अमृतसर के छेहरटा इलाके में गुरुद्वारा सन साहिब के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस कमिश्नर ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ उनकी सख्त नीति का हिस्सा है।
यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रग्स मंगवाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करता था और दुबई में बैठा सरगना इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। पुलिस ने बरामद ड्रग्स और हवाला राशि के आधार पर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही जंग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
- जी का जंजाल बना जीवनसाथीः पति ने पहले की पत्नी की हत्या, फिर जंगल में लाश को लगाया ठिकाने, जानिए खूनी खेल की खौफनाक दास्तां
- राम मंदिर में सात दिवसीय भागवत कथा 6 अप्रैल से, कथा वाचक हिमांशु कृष्ण भारद्वाज करेंगे हिंदू धर्म और संस्कृति का गौरवगान
- SRH vs LSG IPL 2026: आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स होंगी आमने-सामने, जानिए पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- वंदे मातरम पर फिर सियासी तकरारः निगम अध्यक्ष ने MLA आरिफ पर साधा निशाना, सूर्यवंशी बोले- अगला विधायक वही हो जिसे वंदे मातरम गाने से परहेज न हो
- Election Commission’s Action: कोलकाता DCP समेत 4 पुलिसवाले सस्पेंड, गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल इवेंट में हंगामा पर कारवाई

