SCB Associate Professor Vigilance: कटक. ओडिशा विजिलेंस ने SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के हेपेटोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सनातना बेहरा को 2.63 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी के साथ पकड़ा है.
विजिलेंस को जानकारी मिली थी कि हेपेटोलॉजी विभाग में मेडिकल उपकरण सप्लाई करने वाले बोलीदाताओं से अवैध वसूली की जा रही है. इसी सूचना के आधार पर विजिलेंस टीम ने डॉ. बेहरा को काठगोलासाही-मेडिकल रोड के पास रोका.
Also Read This: एंटरप्राइज ओडिशा 2026 में पश्चिमी ओडिशा को 52 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 20 हजार नौकरियों की उम्मीद

Also Read This: एविएशन सेक्टर को मिलेगी नई उड़ान, बरहामपुर में खुलेगा ओडिशा का पहला ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर
डॉ. बेहरा अपने हीरो होंडा एक्टिवा स्कूटर (रजिस्ट्रेशन नंबर OD-05-BS-7309) से सरकारी क्वार्टर जा रहे थे. इसी दौरान उनके पास से 2.63 लाख रुपये नकद बरामद किए गए. नकदी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विजिलेंस ने पैसे जब्त कर लिए. विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक, डॉ. बेहरा से जुड़े तीन ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है. पैसों के स्रोत को लेकर उनसे पूछताछ भी की जा रही है.
मामले में कटक विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 के तहत केस नंबर 4/2026 दर्ज किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और आगे और भी खुलासे हो सकते हैं.
Also Read This: कश्मीर में ड्यूटी के दौरान ओडिशा के जवान की हार्ट अटैक से मौत, पूरे सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
- मोतिहारी में मनचलों का आतंक: छेड़खानी का विरोध करने पर युवक और उसके मां की पिटाई, बीच-बचाव करने आई अन्य महिलाओं को भी नहीं बख्शा
- Gujarat UCC Bill: गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक को मंजूरी, धोखाधड़ी से शादी पर जेल, लिव-इन के लिए रजिस्ट्रेशन और…, मुस्लिम विधायक ने जताई आपत्ति
- CM Mohan Yadav Birthday: पीएम मोदी, अमित शाह, सीएम योगी समेत देश की कई हस्तियों ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना
- CG Crime : जिला खेल अधिकारी रहे PTI टीचर पर गंभीर आरोप, महिला से अभद्रता का केस दर्ज
- CG News : राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत 6 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानिए पूरा मामला…
Also Read This: मलकानगिरी : बारूदी सुरंग विस्फोट में 11 जवान घायल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

