Punjab Weather Update: अमृतसर. पंजाब में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. ठंड बढ़ने के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई जा रही है. कहा जा रहा है कि पंजाब का मौसम जल्द ही करवट लेगा. रविवार को कई इलाकों में सुबह हल्की धुंध छाई रही. वहीं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलती रहीं.

मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा रहेगा. कुछ जगहों पर बारिश के साथ हिमपात की भी संभावना है. इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Also Read This: PM मोदी दौरे से पहले इस एयरपोर्ट का नाम बदला, अब कहलाएगा श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

Also Read This: जालंधर पहुंचेगें पीएम मोदी: गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

तापमान पर एक नजर

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पंजाब में सबसे कम रहा. बठिंडा में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लुधियाना में 5.4 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 6.0 डिग्री सेल्सियस, एसबीएस नगर में 6.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 5.8 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Also Read This: जालंधर : PM नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक पहले स्कूलों को बम ब्लास्ट की धमकी भरे ई-मेल, मोदी के दौरे का जिक्र