कुमार उत्तम/मुजफ्फरपुर। जिले के लक्ष्मी चौक स्थित एक विवाह भवन में केंद्र सरकार के बजट को सामूहिक रूप से देखने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा पूर्वी के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार ने किया, जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, अति पिछड़ा एवं पिछड़ा कल्याण मंत्री राम निषाद, विधायक सुरेश कुमार शर्मा, विधायक देवी कुमारी, पूर्व एमएलसी नरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा महामंत्री मुकेश शर्मा, मनोज तिवारी समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़े एलईडी स्क्रीन पर सभी ने बजट का सीधा प्रसारण देखा।
उपमुख्यमंत्री ने बताईं बजट की विशेषताएं
बजट प्रस्तुति के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी, समावेशी और विकासोन्मुखी है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को गति मिलेगी। महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक मजबूती पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला बजट बताया और विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम कहा।
गरीब और जरूरतमंदों को मिलेगा लाभ
मंत्री राम निषाद ने बजट को बेहतरीन बताते हुए कहा कि इसमें गरीबों, युवाओं और महिलाओं के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। दवाओं में अधिक छूट की घोषणा से आम लोगों, खासकर गरीब वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


