Adampur Airport Rename: भोपाल। पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट को अब श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम से जाना जाएगा। इसे लेकर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक पुनर्स्थापना की यात्रा लगातार जारी है। प्रधानमंत्री की महापुरुषों के अप्रतिम योगदान के प्रति कृतज्ञता वंदनीय है।
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर लिए गए विशेष निर्णय के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने रविवार को पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट को ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी’ के नाम से घोषित करने का अभूतपूर्व निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक पुनर्स्थापना की यात्रा निरंतर जारी है। पीएम मोदी की महापुरुषों के अप्रतिम योगदान के प्रति कृतज्ञता वंदनीय है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


