Maharashtra Police Notice to X: महाराष्ट्र पुलिस ने ‘एक्स’ को नोटिस भेजकर ‘गजब भाउ’ नामक अकाउंट (Gajab Bhau Account) को निष्क्रिय करने को कहा है। इस अकाउंट से सीएम फडणवीस (Devendra Fadnavis) की दावोस यात्रा पर व्यंग्यात्मक पोस्ट की गई थी। अब महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने इस अकाउंट को डिलिट करने के लिए नोटिस दिया है।
लगभग 39 हजार फॉलोवर वाले ‘गजब भाउ’ नाम के ‘एक्स’ हैंडल पर 20 जनवरी को स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक में शामिल होने गए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को निशाना बनाकर एक पोस्ट शेयर की गई थी। महाराष्ट्र में साइबर अपराधों से निपटने वाली नोडल एजेंसी ने इस पोस्ट को लेकर मिली शिकायत के बाद संज्ञान लिया।
शिकायत में पोस्ट को आपत्तिजनक और भड़काऊ बताया गया था। इसके बाद साइबर यूनिट ने 22 जनवरी को ‘एक्स’ को नोटिस जारी किया और भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन नहीं करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
‘गजब भाउ’ अकाउंट के यूजर ने खुद यह नोटिस सोमवार को अपने अकाउंट पर पोस्ट किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अकाउंट धारक ने एक संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की। पुलिस के अनुसार, यह नोटिस सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 79(3)(बी) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश) नियम, 2011 के तहत भेजा गया है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


