मुंबई मेयर के चुनाव का दिन तय हो गया है। 7 फरवरी को नामांकन किया जाएगा और 11 फरवरी को चुनाव होगा। उप महापौर का चुनाव भी उसी दिन होगा। बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी की देखरेख में चुनाव कराया जाएगा। अगली बैठक में समिति सदस्यों के नामों का ऐलान किया जा सकता है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के हाल में हुए चुनावों के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मुंबई का अगला मेयर कौन होगा. अब ये इंतजार खत्म होने वाला है. चुनाव के करीब एक महीने बाद 11 फरवरी को मुंबई को नया मेयर मिलेगा. मंगलवार (3 फरवरी) को अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी.

बीएमसी को 11 फरवरी को नया मेयर मिलेगा. नामांकन 7 फरवरी से शुरू होंगे. बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और सहयोगी शिवसेना के साथ बहुमत हासिल कर चुकी है. मेयर पद इस बार महिला के लिए आरक्षित है, जिससे मुंबई को पहली बार एक महिला मेयर मिलेगी.

जानकारी के मुताबिक बीएमसी कमिश्नर अगले 48 घंटे में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकते है. बीएमसी कमिश्नर 7 मार्च, 2022 से महाराष्ट्र सरकार द्वारा नियुक्त नगर निकाय के प्रशासक के रूप में कार्यरत हैं, जब पिछले सदन के पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हुआ था.एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 जनवरी को हुए चुनावों में चुने गए सभी 227 नगर निगम पार्षदों का रजिस्ट्रेशन सोमवार शाम तक पूरा हो गया था. मेयर का चुनाव बीएमसी के कॉर्पोरेशन हॉल में होगा. इसमें सभी 227 कॉर्पोरेटर वोट डालेंगे. जिस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, वही मुंबई का नया मेयर बनेगा.

मेयर पद के लिए पात्र उम्मीदवार 7 फरवरी से नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं, जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 11 फरवरी है. अधिकारियों ने बताया कि 11 फरवरी को ही दोपहर 12 बजे मुंबई के 78वें महापौर के लिए चुनाव होंगे. उम्मीदवारों को चुनाव नियमों के अनुसार निर्धारित अवधि के अंदर अपने नामांकन पत्र जमा करने होंगे.

मेयर पद के लिए राजश्री शिरवडकर, रितु तावडे और शीतल गंभीर के नामों की चर्चा है। माना जा रहा है कि सत्ता बंटवारे में शिंदे सेना के कोटे में उप-महापौर के साथ सुधारसमिति, बेस्ट समिति का अध्यक्ष पद आ सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m