चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। कोर्ट ने बिल्डिंग के मालिक लोकेंद्र और चौकीदार बलवीर को दोषमुक्त किया है। दोनों को राजा की हत्या के बाद सबूत मिटाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। विस्तृत जांच के बाद दोनों का हत्या से कोई सीधा संबंध नहीं निकला।

दरअसल, राजा रघुवंशी की हत्या करने के बाद सोनम रघुवंशी इंदौर आई थी और किराये के फ्लैट पर रुकी थी। जिस फ्लैट पर सोनम रुकी थी उस बिल्डिंग का मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर है। वहीं बलवीर अहिरवार उस बिल्डिंग में चौकीदार था। मालिक लोकेंद्र ने शिलोम जेम्स नामक व्यक्ति को बिल्डिंग किराए पर दी थी। आपको बता दें कि शिलांग पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में दूसरी चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है।

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड : शिलांग कोर्ट से सोनम रघुवंशी को झटका, जमानत याचिका खारिज

गौतरतलब है कि राजा रघुवंशी (29) और उसकी पत्नी सोनम (25) शादी के बाद हनीमून पर शिलॉन्ग के मेघालय गए थे। जहां राजा की लाश मिली थी। इस हत्याकांड की जांच में राजा की पत्नी सोनम ही मास्टरमाइंड निकली। शिलॉन्ग पुलिस ने सोनम के साथ राज कुशवाह, आकाश राजपूत, आनंद और विशाल समेत बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र और चौकीदार बलवीर को गिरफ्तार किया था।

ये भीपढ़ें: बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम ने दायर की जमानत याचिका, कहा- मैं शादी से खुश थी, राज कुशवाह को बताया अपना भाई

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m