कुंदन कुमार, पटना। वामपंथी नेता रहे स्वर्गीय केदार पांडे के बेटे पुष्कर आनंद आज रविवार (8 फरवरी) को जदयू में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।
केदार पांडे अपने अंतिम दिनों तक वामपंथी दलमें रहे। उनके बेटे पुष्कर आनंद भी वामपंथी दल में थे। हालांकि अब उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर विश्वास जताते हुए जदयू का दामन थाम लिया है।
4 फरवरी को रेयाजुल हक राज ने थामा था जदयू का दामन
बता दें कि बीते 4 फरवरी को राजद के पूर्व विधायक रहे रेयाजुल हक राजू जदयू में शामिल हुए थे। जदयू में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा था कि, भले ही वे पहले अन्य दलों में रहे हों, लेकिन मन से हमेशा नीतीश कुमार के समर्थक रहे हैं। इस दौरान राजू ने राजद पर भी निशाना साधा और कहा कि, यह अब पूंजीपतियों की पार्टी बन चुकी है। इसके चलते उन्होंने राजद छोड़कर जेडीयू में शामिल होने का निर्णय लिया।
रेयाजुल हक राजू के बाद अब पुष्कर आनंद के जदयू में शामिल होने से पार्टी को क्षेत्रिय मजबूती मिलेगी। वहीं, संगठन का विस्तार भी होगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


