पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद के नाम पर नई मस्जिद के निर्माण की घोषणा ने सरगर्मी बढ़ा दी है. आज से मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू होगा. यह परियोजना 2 साल में ₹300 करोड़ की लागत से पूरी होगी. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ के निर्माण की शुरुआत आज कुरान की तिलावत के साथ होगी। आज सुबह करीब 10 बजे नींव पत्थर रखने की रस्म होगी, जिसमें करीब 1200 लोगों के कुरान पढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद कंस्ट्रक्शन के काम की फॉर्मल शुरुआत होगी। कबीर ने कहा है कि बुधवार को सुबह 10 बजे कुरान की तिलावत के साथ बाबरी मस्जिद का कंस्ट्रक्शन शुरू होगा।

जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के प्रमुख और पूर्व टीएमसी नेता हुमायूं कबीर मस्जिद बनाने के ऐलान करने के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं. इस बीच उन्होंने घोषणा की है कि इस प्रस्तावित मस्जिद का निर्माण कार्य आज (बुधवार, 11 फरवरी, 2026) को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा.

विधायक हुमायूं कबीर की पहल पर शुरू हो रहे इस प्रोजेक्ट को लेकर प्रशासन और राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुर्शिदाबाद के बेलडांगा स्थित प्रस्तावित स्थल पर इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं.

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने के दो महीने बाद आज इसके कंस्ट्रक्शन का काम शुरू होने वाला है। तृणमूल कांग्रेस ने निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर ने पिछले साल 6 दिसंबर को इस मस्जिद की नींव रखी थी।

आपको याद दिल दे कि हुमायूं कबीर ने TMC से निकाले जाने के बाद अपनी जनता उन्नयन पार्टी बनाई है। मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ बनाने की घोषणा करने पर तृणमूल कांग्रेस ने सस्पेंड कर दिया था।

उन्होंने आगे कहा कि हमने राम मंदिर बनने के समय विरोध नहीं किया था। वे इसका विरोध क्यों कर रहे हैं? बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि ‘कयामत’ का दिन कभी नहीं आएगा और इसलिए बाबरी ढांचा कभी दोबारा नहीं बनेगा। जो लोग ‘कयामत’ के दिन का सपना देख रहे हैं, वे सड़ जाएंगे, वह दिन कभी नहीं आएगा।

पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर भी पलटवार किया है। योगी ने कहा था कि बाबरी ढांचा कभी दोबारा नहीं बनेगा। इस पर कबीर ने कहा कि योगी जी जो चाहें कहें। अगर वह बाबरी कंस्ट्रक्शन रोकना चाहते हैं, तो उन्हें यहां आना होगा। जब वह मुर्शिदाबाद पहुंचेंगे तो हम देखेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m