लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार का निधन हो गया। उनके निधन से भाजपा परिवार में शोक का माहौल है। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
सीएम योगी ने जताया दुख
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भाजपा, उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य विंध्यवासिनी कुमार का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
READ MORE: हमारे देश की सिर्फ खेती-मजदूरी ही नहीं बल्कि…भाजपा पर अखिलेश का करारा हमला, अमेरिका से हुई ट्रेड डील को लेकर दिया बड़ा बयान
वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री विंध्यवासिनी कुमार के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं। प्रभु श्रीराम जी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


