दिल्लीवालों के लिए बड़ी खबर है. दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम अब बदलने वाला है. केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को यह ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इसका नाम बदलकर सेवा तीर्थ भवन मेट्रो स्टेशन रखा जाएगा. नए प्रधानमंत्री कार्यालय के उद्घाटन के दौरान खट्टर ने ये ऐलान किया. उन्होंने कहा कि आज एक पावन पुनीत और पवित्र अवसर है, ये परिवर्तन का अवसर है. हम सभी इस पल के साक्षी बन रहे ,हैं जो सालों में नहीं सदियों में कभी-कभी आता है. हम सबका का सौभाग्य है कि हमें इस दिन का साक्षी बनने का मौका मिला है.
दिल्ली के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदला जाएगा. मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेवा तीर्थ भवन मेट्रो स्टेशन रखा जाएगा. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी घोषणा की. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार (13 फरवरी) को इसका ऐलान किया.
खट्टर ने कहा, “मैं 140 करोड़ लोगों को इस अवसर की बधाई देता हूं. ये ना केवल एक सरकारी कार्यालय है, ना ही केवल एक नई सुंदर इमारत है, ये स्थान आपके नेतृत्व में भारत की नई सोच, नई ऊर्जा नए विचार, नए विजन और हमारी भारतीय संस्कृति और संस्कारों का नया प्रतीक है.”
खट्टर ने कर्तव्य भवन-1 और 2 के उद्घाटन के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे ‘विकसित भारत’ की दिशा में काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो नए कर्तव्य भवन-1,2 का उद्घाटन किया और इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया.
इससे पहले हाल ही में दिल्ली के 3 मेट्रो स्टेशनों का नाम बदला गया था. इसमें पिंक लाइन पर स्थित मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर अब ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’ कर दिया गया है. वहीं पीतमपुरा स्टेशन का नाम बदलकर ‘मधुबन चौक’, जबकि निर्माणाधीन नॉर्थ पीतमपुरा स्टेशन को ‘प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन’ और प्रस्तावित पीतमपुरा नॉर्थ स्टेशन का नाम हैदरपुर गांव मेट्रो स्टेशन रखा गया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


