आजमगढ़। जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां अंतिम संस्कार से लौट रहा तेज रफ्तार ऑटो अचानक पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी

यह पूरा मामला जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पेट्रोल पंप के पास अंतिम संस्कार कर घर लौट रहे फराश टोला निवासी छेदी प्रजापति (60 वर्षीय) और संदीप प्रजापति (40 वर्षीय) की मौत हो गई। दोनों पड़ोसी के अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक: अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, 2 युवकों की मौत

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घायल लोगों को अस्पताल में एडमिट किया गया है। उनका इलाज चल रहा है। एक बाइक सवार को बचाने चक्कर में उनकी ऑटो पलट गई। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन चल रही है।