नोएडा। यूपी के नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत के बाद प्रशासन और जांच एजेंसियों के रवैये से आहत उसके पिता राजकुमार मेहता ने आखिरकार भारत छोड़ने का फैसला कर लिया। वे अपनी बेटी के साथ London चले गए हैं।
जांच में कोई ठोस प्रगति नहीं
घटना को एक महीना बीत चुका है, लेकिन अब तक SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) की जांच में कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी है। मंडल और जोन स्तर के कई अधिकारी मामले की पड़ताल कर रहे थे, मगर परिवार का आरोप है कि सिर्फ कागजी कार्रवाई हो रही है, ज़मीन पर कोई नतीजा नहीं निकल रहा।
READ MORE: काल के गाल में समाई जिंदगीः पुलिस की गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार, दरोगा की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल
राजकुमार मेहता का कहना है कि उन्होंने हर दरवाज़ा खटखटाया, लेकिन कहीं से भी न्याय की उम्मीद नहीं दिखी। इसी निराशा और मानसिक पीड़ा के चलते उन्होंने देश छोड़ने जैसा बड़ा कदम उठाया। ये मामला सिर्फ एक मौत का नहीं, बल्कि सिस्टम पर उठते गंभीर सवालों का भी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


