कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 फरवरी को पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं. उनके इस दौरे को लेकर जोरदार तैयारी चल रही है. पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के आने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं और जिला स्तर पर बैठकों का दौर जारी है. आगे और भी तैयारियां होनी बाकी है
जानकारी है कि राहुल गांधी बरनाला में किसानों के पक्ष में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. इस रैली में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहेंगे. इस रैली को आगामी राजनीतिक समीकरणों और किसान मुद्दों के लिहाज से काफी विशेष माना जा रहा है. कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि यह दौरा किसानों, मजदूरों और आम लोगों की आवाज को मजबूती देने के लिए किया जा रहा है.

किसानों के साथ होते जुल्म को अब खत्म किए जाने का यह समय आ आया है. राहुल गांधी के दौरे से पंजाब कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस रैली से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावी रणनीति को धार मिलेगी.बरनाला की यह रैली आने वाले समय में पंजाब की राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

- असंध में किसानों का धरना: बायोमेट्रिक व्यवस्था के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का विरोध, 4 घंटे तक सड़क पर प्रदर्शन
- जानें अब नीतीश का कहां होगा नया आशियाना, राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद कौन से बंगले में होंगे शिफ्ट
- दिल्ली में ISI के ‘जासूसी-आतंक’ मॉड्यूल का भंडाफोड़, MBA-MCA पास युवाओं से चल रहा था नेटवर्क
- कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष की सूची निरस्त होने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का तंज, कहा- आपस में ही लड़कर खत्म हो रही है कांग्रेस…
- शादी, सुहागरात और अनोखी शर्तः संबंध बनाने के बदले दुल्हन ने दूल्हे के सामने रख दी बड़ी डिमांड, पूरा मामला जानकर घूम जाएगा माथा

