Bihar Politics: बिहार विधान सभा में आज सत्र के दौरान गृह विभाग के बजट पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने जवाब दिया। इस दौरान कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए सम्राट चौधरी ने पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को हाथी कहकर संबोधित किया। चौधरी द्वारा हाथी कहे जाने पर अब पप्पू यादव की ओर से तिखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- नाबालिग था.. अब बंदर बन गया है। इस बंदर के हाथ में बिहार है। उन्होंने आगे लिखा- स्वाभिमान की पगड़ी उतार। कमीशन बटोरने के लिए पगड़ी को गमछा बना लिया। पप्पू यादव ने इस पोस्ट में सीधे तौर पर सम्राट चौधरी का नाम तो नहीं लिया है। लेकिन कहा जा रहा है कि विधानसभा में डिप्टी सीएम द्वारा खुद को हाथी कहे जाने के कुछ देर बाद आई यह पोस्ट उसी का जवाब है।
दरअसल पप्पू यादव को सम्राट चौधरी ने सदन में कहा कि, कहते थे कि बिहार पुलिस चींटी तक नहीं मार सकती। एयरपोर्ट पर उतरे, उसके दो घंटे के भीतर गिरफ्तार हो गए। अब हाथी भी गिरफ्तार होकर अस्पताल जाते हैं, वो सिर्फ गलतबयानी करते हैं।
गौरतलब बीते दिनों पटना पुलिस ने आधी रात को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले पटना स्थित उनके आवास पर काफी हंगामा भी देखने को मिला था। पुलिस ने कोर्ट का आदेश आने के बाद उन्हें 31 साल एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। इस दौरान उन्हें कुछ दिन बेऊर जेल में भी काटना पड़ा था। फिलहाल कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है और वह बाहर हैं।
ये भी पढ़ें- ‘खिलाड़ी आदमी हैं…’, सदन में तेजस्वी की एंट्री पर अशोक चौधरी ने कसा तंज, बोले- कभी CM के फॉलोअर थे, आज हो रही तकलीफ
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


