सीतापुर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि एक राहगीर घायल हो गया। वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से फरार से हो गया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रहे है।
बाइक सवार युवक ने तोड़ा दम
यह पूरा मामला जिले के सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र का है। जहां तारापुर गांव निवासी मनोज (30) अपनी बाइक में सवार होकर गोपालपुर भट्टा होते हुए भरौना गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त की एक बाइक सवार मनोज की मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: रफ्तार का बरपा कहरः पीछे से आकर ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, महिला की मौके पर मौत, पिता लड़ रहा जिंदगी की जंग
परिजनों में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घायल राहगीर का इलाज चल रहा है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


