Bihar Crime: बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला खगड़िया जिले से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पूरा मामला गंगौर सहायक थाना क्षेत्र के भदास दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 14 की है।

मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद आजाद के रुप में हुई है। जो पंजाब में रहकर नौकरी करता था। घटना से दो दिन पहले ही वो ईद मनाने के लिए अपने गांव आया हुआ था। घटना के समय वह घर से दवा खरीदने के लिए निकला था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

बदमाशों ने आजाद के कनपटी पर गोली मारी, जिससे वह बेहद ही गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में उसे लेकर लोग सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना को लेकर एक तरफ जहां इलाके में सनसनी फैली रही। वहीं, लोगों में भय का माहौल भी बना हुआ है। लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Bihar Weather Report: मार्च में ही तपने लगा बिहार, मई तक पड़ेगी भीषण गर्मी की मार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?