सोहराब आलम, मोतिहारी। शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी शहर में शराब पार्टी करते हुए 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल होली के मौके पर नगर थाना इलाके के मिसकोट मोहल्ले में 7 दोस्त बाहर से विदेशी ब्रांडेड शराब मंगाकर शराब पार्टी कर रहे थे, जिसकी भनक नगर थाने की पुलिस को लगी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को शराब का सेवन करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि जिला पुलिस लगातार शराब पार्टी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बीते शनिवार एक होटल संचालक के साथ कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं, कल रविवार को भी पुलिस ने मिसकोट मोहल्ले में रहकर प्राइवेट नौकरी करने वाले साथियों को शराब पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया है।
सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, किसी भी हाल में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी कड़ी में पुलिस ने शराब पार्टी करते हुए कई युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि, लोगों को किसी भी तरह के कानून को तोड़ने की आजादी नहीं है। कोई भी व्यक्ति अगर जबरन किसी को रंग लगता है, शराब का सेवन करता है, तो ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें- बिहार में फर्जी महिला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, वर्दी का धौंस दिखाकर लोगों से ऐंठती थी पैसे
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

