लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को जन औषधि दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त भारत की आधार ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना’ आज गरीबों के लिए ‘संकट की साथी’ बनकर उभरी है। इस युगांतरकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार।
सीएम योगी ने पीएम का जाताया आभार
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि जन औषधि दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का ही प्रतिफल है कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों के माध्यम से आज आमजन को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाएं अत्यंत सुलभता से उपलब्ध हो रही हैं।
READ MORE: UP में आसमान से बरस रही आग, मार्च में ही छूट रहे पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
सीएम योगी ने आगे कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त भारत की आधार ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना’ आज गरीबों के लिए ‘संकट की साथी’ बनकर उभरी है। इस युगांतरकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

